किशनगंज, मई 16 -- किशनगंज। वरीय संवाददाता शनिवार को किशनगंज शहर व जिला में वट सावित्री पूजा श्रद्धा, भक्ति और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाई गई। सुबह से ही सुहागिन महिलाओं में पूजा को लेकर खास उत्साह देखा गया। महिलाओं ने नए वस्त्र धारण कर विधि-विधान के साथ वट वृक्ष की पूजा-अर्चना की तथा अपने पति की लंबी आयु, उत्तम स्वास्थ्य और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा को लेकर विभिन्न मंदिरों एवं वट पेड़ स्थल पर सुबह से महिलाओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। महिलाओं ने वट वृक्ष के चारों ओर कच्चा धागा लपेटकर परिक्रमा की और पारंपरिक कथा का श्रवण किया। वट सावित्री व्रत हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण पर्व है, जिसे विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सुख-समृद्धि के लिए रखती हैं। इस दिन सुहागिन महिलाएं वट वृक्ष (बरगद के पेड़) की पूजा की तथा सावित्री-सत्य...