भभुआ, जनवरी 23 -- रामपुर। प्रखंड मुख्यालय बेलांव सहित गांवों में शुक्रवार को ज्ञान और विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा-अर्चना पूरे विधि-विधान और श्रद्धा के साथ संपन्न हुई। पूजा को लेकर पूरे क्षेत्र में भक्ति और उल्लास का माहौल देखने को मिला। प्रखंड के भोरेयां, अमांव, पछेहरा, अकोढ़ी, सबार, बेलांव, नौहट्टा आदि गांवों में पूजा समितियों, विद्यालयों और कोचिंग संस्थानों द्वारा पूजा की गई। पंडाल को आकर्षक लुक दिया गया है। रंग-बिरंगे झालर, बत्ती से सजावट की गई है। प्रसाद वितरण किया जा रहा है। कई स्थानों पर बच्चों ने भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। पंडालों में प्रतिमा स्थापित कर शुरू की पूजा भगवानपुर। प्रखंड मुख्यालय भगवानपुर सहित विभिन्न पंचायत के गांव और शिक्षण संस्थानों में नवयुवकों और छात्रों द्वारा पूजा पंडालों में विद्या...