श्रद्धा व आस्था के साथ हुई बट-सावित्री पूजा
देवघर, मई 17 -- चितरा। कोयलांचल क्षेत्र चितरा एवं आसपास के ग्रामीण इलाकों में शुक्रवार को वट-सावित्री पूजा श्रद्धा, भक्ति और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ धूमधाम से की गई। सुहागिन महिलाओं ने पति की दीर्घायु, सुख-समृद्धि व अखंड सौभाग्य की कामना को लेकर बट वृक्ष की विधिवत पूजा-अर्चना की। पूजा को लेकर सुबह से ही मंदिरों एवं बट वृक्षों के समीप महिलाओं की भीड़ उमड़ी रही। यह भी पढ़ें- चितरपुर में महिलाओं ने की वट सावित्री पूजापूजा की विधि सुबह स्नान, ध्यान के बाद महिलाओं ने नए वस्त्र धारण कर सोलह शृंगार किया तथा पूजा की थाली में फल, फूल, मिठाई, अक्षत, धूप-दीप व पूजा सामग्री लेकर बट वृक्ष के नीचे पहुंचीं। वहां महिलाओं ने विधि-विधान के साथ बट वृक्ष की पूजा कर कच्चे सूत को वृक्ष के चारों ओर परिक्रमा करते हुए बांधा और परिवार की सुख-शांति व पति की लं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.