एटा, मार्च 9 -- परिवार में सुख, शांति और आरोग्य की कामना के लिए सोमवार को महिलाओं ने श्रद्धापूर्वक बासौड़ा का पूजन किया। सुबह ब्रह्म मुहूर्त से ही शहर के प्रमुख मंदिरों और चौक-चौराहों पर स्थित होलिका दहन स्थलों पर महिलाओं की कतारें लगी रही, जो देर शाम तक जारी रहीं। शहर के काली माता मंदिर, पथवारी माता मंदिर और शीतला देवी मंदिर में बासौड़ा पूजन के लिए महिलाओं में विशेष उत्साह देखा गया। महिलाओं ने माता रानी का श्रृंगार कर विधि-विधान से पूजन अर्चन किया। पूजन से एक दिन पूर्व रविवार रात को महिलाओं ने माता के लिए विशेष पकवान तैयार किए। सोमवार को सुबह पूजन के दौरान रोली, हल्दी, अक्षत और जल के साथ ही होली पर बनाए गए गुझिया, मठरी और विशेष रूप से बनाए गए बासी पुआ, पकौड़ी, मीठे चावल आदि व्यंजनों का भोग लगाया गया। पूजन के बाद महिलाओं ने एक-दूसरे को ति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.