अंबेडकर नगर, अप्रैल 3 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। महिला सशक्तिकरण एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से प्रभावती कैलाश चैरिटेबल ट्रस्ट बसखारी के तत्वावधान में श्रद्धा यादव की द्वितीय पुण्यतिथि के मौके पर इस वर्ष भी 51 सिलाई मशीनों का नि:शुल्क वितरण किया जाएगा। इसके लिए 14 अप्रैल से पंजीयन शुरू होगा। पुण्यतिथि कार्यक्रम 28 जून को आयोजित होगा। ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ शरद यादव ने बताया कि उनकी दिवंगत पत्नी श्रद्धा यादव की पुण्यतिथि पर इस पहल का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद महिलाओं को स्वरोजगार उपलब्ध कराना है, ताकि वे सिलाई कार्य के माध्यम से आत्मनिर्भर बन सकें। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट लगातार समाजसेवा के क्षेत्र में कार्य कर रहा है और महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए यह कार्यक्रम एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। कार्यक्रम का आयोजन...