नई दिल्ली, जुलाई 14 -- श्रद्धा वाकर हत्याकांड के मुख्य आरोपी आफताब अमीन पूनावाला को लेकर 2022 में हुए पॉलीग्राफ और मनोवैज्ञानिक टेस्ट से जुड़े कई अहम खुलासे सामने आए हैं। सूत्रों की माने तो जांच के दौरान किए गए तमाम मनोवैज्ञानिक टेस्ट में आफताब में 'साइको' और 'सोशियोपैथिक' (Sociopathic) आदतें होने के लक्षण सामने आए थे। रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि उसके मन में श्रद्धा की हत्या को लेकर कोई पछतावा नहीं था। उसकी सबसे बड़ी चिंता खुद को कानूनी कार्रवाई से बचाने की थी।आफताब के कौन से टेस्ट हुए? सूत्रों के अनुसार, आफताब के ऊपर कई तरह के मनोवैज्ञानिक टेस्ट किए गए थे। इनमें थे-गुस्से को मापने वाला टेस्ट (Aggressive Tendency Scale), व्यवहार को मापने वाला टेस्ट (Eysenck Personality Test) और इमोशनल मैच्योरिटी जैसे कई टेस्ट किए गए थे। इन टेस्टों के न...