शामली, जनवरी 3 -- सिद्ध पीठ दुर्गा देवी मंदिर में मां शाकुंभरी देवी जन्मोत्सव श्रद्धा भक्ति एवं हर्षोल्लास से मनाया। इस अवसर पर प्रातः 5 बजे माता को नये वस्त्र धारण कराये गये ,भव्य आरती की गई तत्पश्चात भवन को श्रद्धालुओ के दर्शन के लिए खोला गया। प्रातः से ही भक्तो का मन्दिर मे तांता लगना प्रारम्भ हो गया था। जिनके द्वारा मां को शाक सब्जी फल आदि भेंट कर आशीर्वाद लिया। दोपहर बारह बजे सकड़ो श्रद्धालुओ की उपस्थिति में नगर के प्रमुख समाजसेवी डॉक्टर यशपाल शर्मा द्वारा मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित चंद्रमोहन शास्त्री जी से पूजा अर्चना कराकर केक काटा पूरा मंदिर परिसर मां के जयकारो से गूंज उठा तत्पश्चात केक प्रशाद एवं फलो के प्रसाद को श्रद्धालुओ मे वितरण किया गया। मंदिर परिसर में दोपहर 1 बजे विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.