जौनपुर, फरवरी 2 -- जौनपुर, संवाददाता। संत शिरोमणि रविदास की जयंती रविवार को जिले में श्रद्धा पूर्वक मनाई गई। विभिन्न समितियों की ओर से शहर में शोभायात्रा निकाली गई। समाजवादी पार्टी के अलफस्टीनगंज स्थित जिला कार्यालय पर समारोह का आयोजन किया गया। इसके अलावा महराजगंज, खेतासराय और जफराबाद में संत की जयंती मनाई गई। कार्यक्रमों में उपस्थित लोगों ने संत रविदास के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। संत रविदास समाज कल्याण समिति केरारवीर के तत्वावधान में शोभायात्रा निकाली गई। विभिन्न गांवों के लोग झांकियों के साथ शोभायात्रा में शामिल हुए। शोभयात्रा भंडारी स्थित जौनपुर जंक्शन से चलकर शहर के मुख्य मार्ग से होते सद्भावना पुल के पास संत रविदास धर्मशाला पर पहुंच कर सभा के रूप में परिवर्तित हो गई। सभा की अध्यक्षता अजय कुमार तथा संचालन हीरालाल सोनि...