गाजीपुर, जून 29 -- रेवतीपुर। गांव स्थित वेंकटेश मंदिर के समीप सोमवार को लोकआस्था के प्रतीक काशीदास बाबा की वार्षिक पूजा श्रद्धा और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुई। पूजा का शुभारंभ पंथी जितेंद्र गुसाईं एवं विद्वान आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया। श्रद्धालुओं ने बाबा के चरणों में पुष्प अर्पित कर परिवार, गांव और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। पंथी जितेंद्र गुसाईं ने कहा कि यह पूजा गांव की प्राचीन परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसे पीढ़ियों से श्रद्धापूर्वक निभाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News बांका :आद्रा नक्षत्र पर भयहरण स्थान में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ यह भी पढ़ें- पूर्णिमा पर की महाआरती, पढ़ा हनुमान चालीसा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...