गाजीपुर, मई 14 -- भांवरकोल। क्षेत्र के शेरपुर खुर्द गांव स्थित नुनुआ ब्रम्ह बाबा मंदिर पर धार्मिक अनुष्ठान के तहत 24 घंटे का अखंड हरे राम-हरे कृष्ण संकीर्तन हवन-पूजन के साथ श्रद्धा और भक्ति भाव से सम्पन्न हुआ। आयोजन में आसपास के गांवों की संकीर्तन मंडलियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम के दौरान आमघाट निवासी भोजपुरी गायक कल्पनाथ यादव ने अपनी भक्ति गायकी से देर रात तक श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार नुनुआ ब्रम्ह बाबा स्थान लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र है। मान्यता है कि यहां सच्चे मन से मांगी गई मनोकामना अवश्य पूरी होती है। यही कारण है कि मंदिर परिसर में वर्षभर रामायण पाठ और संकीर्तन का आयोजन चलता रहता है। इस अवसर पर दिलीप राय, सोखा ठाकुर, बंडल पटेल, उपेंद्र नाथ राय,...