पलामू, जनवरी 24 -- मेदिनीनगर, हिन्दुस्तान टीम। सरस्वती पूजा के दूसरे दिन शनिवार को श्रद्धालुओं ने श्रद्धा के साथ पूजा करने के बाद प्रतिमा का विसर्जन किया। शोभायात्रा निकालकर प्रतिमा विसर्जन करने का दौरान शनिवार को देर शाम तक चला। मेदिनीनगर सिटी के अलावा ग्रामीण क्षेत्र में भी निकटवर्ती तालाब, नदी व अन्य जलाशयों में प्रतिमा का विसर्जन किया गया। मेदिनीनगर सिटी के कोयल तट विसर्जन जुलूस के कारण शाम में गूंजते रहे। मेदिनीनगर सदर अनुमंडल के सतबरवा कस्बे में शनिवार को माता सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन शोभायात्रा निकाल कर किया गया। जयकारा लगाते हुए श्रद्धालुओं ने माता की प्रतिका का विसर्जन किया। अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष सह कसियाडीह मवि के प्रधानाध्यापक गोविंद प्रसाद ने महोत्सव के दौरान पढ़ाई के प्रति जागृत होने की जरूरत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.