सिद्धार्थ, दिसम्बर 27 -- इटवा। इटवा कस्बे में भाजपा कार्यालय पर शुक्रवार को वीर बाल दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में चेयरमैन विकास जायसवाल सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने साहिबजादों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके अद्वितीय बलिदान को स्मरण किया। इस दौरान चेयरमैन ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह के वीर पुत्रों का बलिदान देश और समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने धर्म और न्याय की रक्षा के लिए अल्पायु में ही अपना सर्वोच्च बलिदान दिया, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष दीप नारायण तिवारी, राम अनुज उपाध्याय, माया मिश्रा, सुरेश प्रजापति आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...