मुंगेर, मई 1 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। लौहनगरी जमालपुर में गुरुवार को सद्गुरु महर्षि मेंहीं परमहंस जी महाराज की 142वीं जयंती श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ धूमधाम से मनाई गई। शहर के विभिन्न संतमत सत्संग आश्रमों में प्रभातफेरी, सत्संग, भजन-कीर्तन और सामूहिक भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यह भी पढ़ें- श्रद्धा के साथ मनाई महर्षि मेंहीं परमहंस जी की 142वीं जयंतीप्रभातफेरी का आयोजन नयागांव, मुंगरौड़ा, बड़ी दरियापुर, लक्ष्मणपुर, छोटी केशोपुर और फरीदपुर स्थित संतमत सत्संग आश्रमों से हजारों श्रद्धालुओं ने सुबह प्रभातफेरी निकाली। चारपहिया वाहन पर पुष्पमालाओं से सजी गुरु महाराज की भव्य तस्वीर श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी रही। गाजे-बाजे, जयघोष और आध्यात्मिक नारों के बीच निकली इस शोभायात्रा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.