बागपत, जून 1 -- बागपत। बागपत के एसपीआरसी महाविद्यालय में रविवार को सम्राट पृथ्वीराज चौहान की जयंती श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाई गई। जिसमें सम्राट पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित की गई। हवन में लोगों ने आहुति देकर राष्ट्र की समृद्धि व जनकल्याण की कामना की। कार्यक्रम के दौरान पंडित विष्णु शर्मा द्वारा सुंदरकांड पाठ किया गया, जिससे वातावरण भक्तिमय हो उठा। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. राजलक्ष्मी ने सम्राट पृथ्वीराज चौहान के जीवन, उनकी वीरता, नेतृत्व क्षमता और देशभक्ति पर प्रकाश डाला। लोगों को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। बताया कि सम्राट पृथ्वीराज चौहान की वीर गाथाओं का विस्तृत वर्णन उनके दरबारी कवि चंद्रवरदाई द्वारा रचित 'पृथ्वीराज रासो' में मिलता है। कार्यक्रम में प्रबंधक भूपेंद्र चौहान, श्रीनिवा...