बस्ती, जून 12 -- बस्ती, निज संवाददाता। अमर शहीद रामप्रसाद बिस्मिल की जयंती श्रद्धा, सम्मान एवं उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीपक द्विवेदी द्वारा अमर शहीद राम प्रसाद बिस्मिल के चित्र पर माल्यार्पण कर किया । इस दौरान उपस्थित प्रशिक्षुओं एवं अतिथियों ने महान क्रांतिकारी के राष्ट्रप्रेम, अदम्य साहस, त्याग और बलिदान को नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर भारतीय सेना की अग्निवीर योजना में चयनित अंकुर यादव एंव शिवम सिंह ने भी माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र वितरित किया गया। यह भी पढ़ें- महान क्रांतिकारी बिस्मिल को दी श्रद्धांजलि यह भी पढ़ें- जयंती पर राम प्रसाद बिस्मिल का भावपूर्ण स्मरण यह भी पढ़ें- बिस्मिल जयंती पर जिलाधिकारी ने अर्प...