आगरा, अप्रैल 27 -- तीर्थ नगरी सोरों में मोहिनी एकादशी के उपलक्ष में सोमवार को पंचकोसीय परिक्रमा का आयोजन हुआ। सुबह हरपदी गंगा के वराह घाट पर श्रद्धालु एकत्रित हुए। यहां हरपदी गंगा में स्नान किया। मां गंगा व भगवान वराह का पूजन किया और हरपदी की परिक्रमा भी की। इसके बाद श्रद्धालु पंचकोसीय परिक्रमा के पथ पर आगे बढ़े। परिक्रमा मार्ग में समाजसेवियों ने श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की। भगवान वराह के मंदिर से हरिनाम संकीर्तन के साथ पंचकोसीय परिक्रमा का शुभारम्भ हुआ। इस दौरान शूकरक्षेत्र समाज सेवा समिति के सहसंयोजक अर्जुन लाल गुप्ता ने प्रभु श्री वराह को भोग अर्पित कर श्रद्धालुओं को शरबत प्रसादी बांटी। यह भी पढ़ें- मोहिनी एकादशी पर उमड़ता रहा भक्तों का सैलाब श्रद्धालु वराह गोशाला, चक्रतीर्थ, सूर्यकुण्ड, चन्द्रकुण्ड, जयादेवी, भद्रकाली, बटुक भैरव म...