जमशेदपुर, अक्टूबर 4 -- लोयोला स्कूल बिष्टूपुर की छात्रा श्रद्धा कुमारी ने सीआईएससी नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है। मुकाबला जबलपुर में 28 से 30 सितंबर 2026 तक हुआ। उन्होंने अंडर-19 बालिका वर्ग के 54 से 57 किलोग्राम भार वर्ग में यह पदक अपने नाम किया। श्रद्धा का प्रशिक्षण करनडीह स्थित अकिल अखड़ा बॉक्सिंग सेंटर में हुआ। उनके कोच कोंदा हांसदा हैं। कोच के मार्गदर्शन और नियमित अभ्यास से उन्होंने यह मुकाम हासिल किया। राष्ट्रीय स्वर्ण पाने के बाद श्रद्धा करनडीह पहुंचीं। बॉक्सिंग सेंटर के खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। शुक्रवार को गांधी जयंती पर विशेष कार्यक्रम में उन्हें सम्मानित किया गया। अकिल अखड़ा के पदाधिकारियों का कहना है कि यह उपलब्धि क्षेत्र की अन्य बालिकाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।

हिंदी हिन्दुस...