गढ़वा, अप्रैल 14 -- केतार, प्रतिनिधि। केतार स्थित गुलाब इंटरनेशनल स्कूल में मंगलवार को संविधान निर्माता बाबासाहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान स्कूल के डायरेक्टर शैलेंद्र सिंह छोटन ने कहा कि बाबा साहेब ने देश को ऐसा संविधान दिया, जो सभी वर्गों को समान अधिकार और न्याय प्रदान करता है। उन्होंने विद्यार्थियों को उनके विचारों को अपनाने और शिक्षा के महत्व को समझने की प्रेरणा दी।वहीं विद्यालय के प्रधानाध्यापक सजल गोराई ने कहा कि बाबा साहेब का जीवन संघर्ष, शिक्षा और सामाजिक न्याय का प्रतीक है। यह भी पढ़ें- जयंती पर संविधान निर्माता को किया याद उनके आदर्शों पर चलकर ही समाज में समता और भाईचारे की स्थापना संभव है। मौ...