मधुबनी, फरवरी 25 -- मधुबनी, निज संवाददाता। शहर के सूडी स्कूल मैदान स्थित चैती दुर्गा मंदिर में पूजा की तैयारी जोरों पर है। पूजा के 43वीं साल पर दुर्गा भवन का रंग-रोगन कार्य और भव्य पंडाल का निर्माण कार्य चल रहा है। माता दुर्गा व अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमा निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। पूजा पर झूला, खेल-तमाशा आकर्षण का केंद्र होगा। मेला, सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। शहर के सूडी स्कूल चौक स्थित चैती नवरात्र को लेकर चैती नव दुर्गा पूजा समिति की बैठक पूजा स्थल पर हुई। बैठक में 19 मार्च को कलश स्थापन से 28 मार्च विसर्जन तक की तैयारी पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में पूजा समिति के अध्यक्ष सह व्यवस्थापक सतीश कुमार महथा, मेला प्रभारी दिनेश पंजियार, सचिव घनश्याम पंडित, कोषाध्यक्ष देबू नायक, उपाध्यक्ष अंकित कुमार महथा, सदस्य सन्न...