अलीगढ़, मार्च 19 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। वार्ष्णेय युवा संगठन द्वारा सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के लिए नवसंवत्सर की पूर्व संध्या पर बुधवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सहभोज का आयोजन श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय के क्रीड़ा स्थल पर किया गया। दिल्ली से आए कलाकारों ने धार्मिक, नृत्य, नाटिकाओं की प्रस्तुति देकर मंत्रमुग्ध कर दिया। परिसर को भगवा रंग और भगवा झंडो से सजाया गया। गणेश वंदना से शुभारंभ हुए कार्यक्रम में राधा-कृष्ण, शिव-पार्वती, बाहुबली हनुमान, काली माता, बाहुबली शिव और शिवजी के अघोरी रूप का चित्रण किया गया। इससे पूर्व अतिथि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग सह संघचालक ललित, विभाग कार्यवाह योगेश, विभाग प्रचारक गोविंद, महानगर प्रचारक श्रीराम, महानगर संघचालक अजय सर्राफ, महानगर संघ कार्यवाह रतन मित्र, शहर विधायक मुक्ता राजा, कोल...