उरई, अप्रैल 20 -- उरई। संवाददाता भगवान परशुराम की जयंती को श्रद्धा और भक्ति के साथ जिले में धूमधाम के साथ मनाया गया। उरई से लेकर गांव क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। शोभायात्रा के अलावा लोगों ने रक्तदान कर मानवता का परिचय दिया। सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने उरई में शोभायात्रा के दौरान परशुराम चौक स्थापित कराए जाने की घोषणा की। पूर्व पालिकाध्यक्ष विजय चौधरी ने आवास के बाहर फूलों की बारिश कर स्वागत किया। व्यापार मंडल ने घंटाघर पर स्वागत किया।जयंती के मौके पर उरई में ब्राहम्ण समाज ने शोभायात्रा का आयोजन किया। ठडे़श्वरी मंदिर से पूजा अर्चना के साथ यात्रा का आगाज किया गया। यह भी पढ़ें- परशुराम शोभायात्रा इसमें बीजेपी जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित ने यात्रा को आगे बढ़ाया। यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता दर्ज की। यात्रा कोंच बस स्ट...