रुडकी, जुलाई 29 -- रुड़की। जीवनदीप आश्रम में गुरुपूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर दूर-दराज़ से पहुंचे श्रद्धालुओं ने गुरु पूजन कर अपने गुरु के प्रति आस्था और सम्मान व्यक्त किया। पूरे आश्रम परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने गुरु के सानिध्य का लाभ उठाया। बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद ने श्रद्धालुओं को गुरु मंत्र प्रदान करते हुए कहा कि गुरु ही जीवन को सही दिशा देने वाले प्रकाश स्तंभ हैं। उन्होंने कहा कि गुरु के बताए मार्ग पर चलकर ही मनुष्य आध्यात्मिक उन्नति और जीवन के वास्तविक उद्देश्य को प्राप्त कर सकता है। यह भी पढ़ें- Roorki News: भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च उन्होंने सभी से सदाचार, सेवा और मानव कल्याण के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। का...