हापुड़, मई 18 -- रविवार को शनिधाम कॉलोनी स्थित श्री शनिदेव मंदिर में शनिदेव जन्मोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। श्री शनिदेव मंदिर ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद केक काटकर जन्मोत्सव मनाया गया। इस दौरान विशाल भंडारे और भव्य शनि जागरण का आयोजन भी किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। ट्रस्ट अध्यक्ष अभिषेक तोमर एडवोकेट ने बताया कि धौलाना में यह लगातार दूसरा भव्य आयोजन था, जिसे श्रद्धालुओं का भरपूर सहयोग और आस्था प्राप्त हुई। शनिवार देर रात तक चले शनि जागरण में भजन गायकों ने भक्तिमय प्रस्तुतियां देकर माहौल को भक्तिरस से सराबोर कर दिया। यह भी पढ़ें- हिलसा में धूमधाम से मनाया गया श्री शनिदेव जन्मोत्सव श्रद्धालु भजनों पर झूमते नजर आए और पूरा मंदिर परिसर जय शनिदेव के जयका...