रांची, मई 28 -- मुरहू, प्रतिनिधि। मुरहू में आयोजित छह दिवसीय मंडा महोत्सव के तहत गुरुवार को लोटन सेवा कार्यक्रम श्रद्धा और आस्था के साथ संपन्न हुआ। महोत्सव में करीब 30 भगतिया पारंपरिक अनुष्ठानों में शामिल हुए। मंदिर परिक्रमा के दौरान श्रद्धालुओं ने भगतियों से आशीर्वाद लिया और भगवान शिव से सुख-समृद्धि की कामना की। ढोल-नगाड़ों की धुन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना रहा। मंडा समिति अध्यक्ष प्रेम सिंह ने बताया कि आगामी दिनों में नगर भ्रमण, धुवांसी, छौ नृत्य और विशाल मेला आयोजित होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...