बदायूं, नवम्बर 27 -- बिल्सी। क्षेत्र के गांव बेहटा गुंसाई में बुधवार को धर्म जागरण समिति की ओर से श्री सीताराम विवाह पंचमी का भव्य आयोजन श्रद्धा और हर्षोल्लास से संपन्न हुआ। चंदौसी से पधारे प्रसिद्ध कथावाचक विपिन बिहारी महाराज ने विवाह पंचमी के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। बताया सनातन परंपरा में अगहन शुक्ल पंचमी का विशेष महत्व है। इसी पावन तिथि को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम और जनकनंदिनी माता सीता का शुभ विवाह संपन्न हुआ था। तभी से यह दिन विवाह पंचमी के रूप में उत्साहपूर्वक मनाया जाता है। श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम और सीताराम के जयकारों से माहौल गूंजा दिया। अंत में प्रसाद वितरण कर विवाह पंचमी उत्सव का समापन किया गया। इस मौके पर समिति सदस्य गोविंद, शिवम, अंकित, विकास पुरी, कुलदीप पुरी, सोनू गुप्ता, अनशुल पुरी, माधव, अभिषेक, राजेश व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.