हजारीबाग, मार्च 30 -- हजारीबाग, जिला प्रतिनिधि। रामनवमी के अवसर पर हजारीबाग में निकलने वाली झांकी पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ रविवार की रात लगभग तीन बजे मस्जिद रोड से गुजर गई। इसके साथ ही जिला प्रशासन ने रामनवमी त्योहार संपन्न होने की घोषणा कर दिया। हालांकि झांकी को अपने समिति तक जाने में एक से डेढ़ घंटे लगे। इसके बाद शहर में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। बिजली बहाल होने से लोगों ने राहत की सांस ली। इससे पूर्व विभिन्न अखाड़ों के द्वारा निकाली गई झांकी में जय श्री राम का नारा गुंजता रहा। सड़कों पर केसरिया ध्वजों की छटा और जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। डीजे में बजते गाने पर युवक थिरकते रहे। दशमी की रात में झांकी देखने वाले में महिलाओं की संख्या कम देखी गई। हालांकि रविवार सुबह झांकी देखने के लिए महिलाओं का हुजूम सड़क...