सहारनपुर, मार्च 2 -- चिलकाना क्षेत्र में होली का पर्व श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही महिलाओं की लंबी कतारें होली पूजन के लिए देखी गईं। महिलाओं ने अपने बच्चों की दीर्घायु और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करते हुए व्रत रखकर विधि-विधान से पूजन किया। सुल्तानपुर के मोहल्ला कांजीमल, मोहल्ला कोठी वाला तथा पीठ बाजार सहित चिलकाना में हनुमान मंदिर के निकट होली पूजन एवं दहन की व्यवस्था की गई थी। पूर्व में गांव चौरा मंडी में हुए विवाद को ध्यान में रखते हुए थाना चिलकाना पुलिस पूरी तरह सतर्क रही, जिन स्थानों पर होलिका दहन होना था, वहां पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। होली पर्व के अवसर पर बाजारों में भी विशेष रौनक देखने को मिली। विभिन्न स्थानों पर रंग, गुलाल और पिचकारियों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.