सहारनपुर, मार्च 28 -- गंगोह। नगर एंव क्षेत्र में रामनवमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। सनातन धर्म सभा मंदिर में दोपहर बारह बजते ही राम जन्मोत्सव समिति के तत्वाधान में शंख व घंटा बजाकर आरती उतारी गई। महिलाओं ने भजन कीर्तन किया। पेंठ बाजार स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर, श्रीबाला जी धाम, महादेव कुटी, गीता भवन व श्री बालाजी धाम में राम नाम संकीर्तन किया गया। इसके बाद सामूहिक यज्ञ में जन कल्याण की प्रार्थना की गई। बाबा हरिदास मार्ग स्थित हरियाणा वालों के राम मंदिर व रामबाग स्थित रामदरबार मे भी विशेष पूजन किया गया। शोभा यात्रा शनिवार को निकाली जाएगी। आर्य समाज मंदिर में भी राम नवमी पर्व यज्ञ आयोजित कर मनाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...