मुजफ्फरपुर, अप्रैल 30 -- मुजफ्फरपुर, वसं। आदर्श नगर, मझौलिया स्थित सौमित्रनिलयम हरिनाम आंगन परिसर में गुरुवार को भगवान श्री नरसिंहदेव का प्राकट्य दिवस श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में वैष्णव भक्तों और श्रद्धालुओं ने भाग लेकर हरिनाम संकीर्तन किया। कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाचरण और वैष्णव वंदना से हुई। इसके बाद भक्तों ने सामूहिक हरिनाम संकीर्तन किया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। आयोजन के दौरान श्रीमद्भागवत गीता पाठ भी किया गया। वक्ताओं ने भगवान श्री नरसिंहदेव की महिमा और भक्त प्रह्लाद की अटूट भक्ति पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में डॉ. राजेश अनुपम, डॉ. सुधीर कुमार सिंह, डॉ. अनिशा अनुपम, डॉ. मोनालिका मिश्रा, सौरव विष्णु, राज किशोर शर्मा और रीना कुमारी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। यह भी पढ़े...