बागपत, मार्च 25 -- खेकड़ा। कस्बे में बुधवार को पूर्वांचल के लोगों द्वारा चैत्र नवरात्र के अवसर पर छठ पर्व का श्रद्धापूर्ण आयोजन किया गया। व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं ने उगते सूर्य को अघ्र्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। छठ पर्व वर्ष में दो बार कार्तिक और चैत्र माह में मनाया जाता है। यह पर्व सूर्य देव और छठी मैया को समर्पित होता है, जिन्हें जीवन के पालन-पोषण और रक्षा की अधिष्ठात्री देवी माना जाता है। चार दिवसीय कठिन व्रत के अंतिम दिन बुधवार को श्रद्धालुओं ने कस्बे में कृत्रिम जलाशय तैयार कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। व्रती महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ उगते सूर्य को अघ्र्य दिया और परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर उर्मिला, सविता, ज्योति, पुष्पा समेत कई महिलाओं ने श्रद्धा और आस्था के साथ ...