मुंगेर, अप्रैल 3 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव पूरे श्रद्धा भाव और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर के विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिरों में उमड़ पड़ी और वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। भक्तों ने भगवान हनुमान की आराधना कर सुख-समृद्धि और विश्व शांति की कामना की। संकट मोचन मंदिर में 9 घंटे का सामूहिक पाठबेकापुर किराना पट्टी स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में सुबह विशेष पूजा के बाद सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ शुरू किया गया। यह पाठ 9 घंटे तक चला, जिसे एक-एक घंटे के नौ सत्रों में आयोजित किया गया था। इस धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। आयोजक पंडित कौशल किशोर पाठक ने बताया कि जनकल्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.