रुडकी, मई 16 -- रुड़की, संवाददाता। शहर और आसपास के देहात क्षेत्रों में शनिवार को वट सावित्री व्रत श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी आयु, परिवार की सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य की कामना को लेकर निर्जला व्रत रखा। सुबह से ही मंदिरों और वट वृक्षों के आसपास पूजा-अर्चना के लिए सुहागिन महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाएं पारंपरिक परिधानों और श्रृंगार में पूजा स्थलों पर पहुंचीं। वट वृक्ष के नीचे विधि-विधान से पूजा कर परिक्रमा की और रक्षा सूत्र बांधकर परिवार की खुशहाली की कामना की। गंगनहर किनारे स्थित वट वृक्षों के पास भी बड़ी संख्या में महिलाएं पूजा-अर्चना करती नजर आईं। यह भी पढ़ें- वट सावित्री अमावस्या पर महिलाओं ने किया पूजन मंदिरों में भी सुबह से श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। यह भी पढ़ें- पति की दीर्घायु...