औरैया, मार्च 5 -- औरैया, संवाददाता। होली के उल्लास के बीच गुरुवार को भाई-बहन के पवित्र प्रेम का प्रतीक होली भाई दूज का पर्व जिले में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की, वहीं भाइयों ने भी बहनों को उपहार भेंट कर उनकी रक्षा का संकल्प लिया। त्योहार को लेकर घरों में सुबह से ही चहल-पहल बनी रही। बहनों ने विधि-विधान से पूजन कर भाइयों को तिलक लगाया और आरती उतारी। इस अवसर पर परिवार के लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। बाजारों में रही भारी रौनक भाई दूज के अवसर पर औरैया, दिबियापुर, बिधूना और अजीतमल के बाजारों में सुबह से ही रौनक दिखाई दी। तिलक और पूजन सामग्री के साथ मिठाइयों की दुकानों पर ग्राहकों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली। लोगों ने मिठाइ...