मुजफ्फर नगर, अप्रैल 15 -- मुज़फ्फरनगर। गांधी कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में बैसाखी के पावन अवसर पर खालसा सजना दिवस बड़ी श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। 12 अप्रैल से जारी श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का अखंड पाठ मंगलवार को संपन्न हुआ, जिसके बाद विशेष दीवान सजाए गए। पूरा गुरुद्वारा परिसर जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल के जयकारों से गुंजायमान रहा। कार्यक्रम में भाई हरदेव सिंह लाल श्री मुक्तसर वाले के कविशर जत्थे और रागी जत्थों ने मधुर कीर्तन व गुरबाणी से संगत को भावविभोर कर दिया। हेड ग्रंथी ज्ञानी जोगा सिंह और ज्ञानी हरजीत सिंह ने कथा के माध्यम से सन् 1699 में गुरु गोबिंद सिंह जी द्वारा खालसा पंथ की स्थापना के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला। यह भी पढ़ें- बैशाखी पर्व पर सेक्टर-2 गुरुद्वारा में सजा दीवान, अटूट लंगर का आयोजन उ...