मैनपुरी, जून 15 -- सोमवती अमावस्या का पावन पर्व सोमवार को पारंपरिक श्रद्धा, अटूट आस्था और अभूतपूर्व उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही महिलाओं ने निर्जला व फलाहार व्रत रखकर भगवान की विशेष पूजा-अर्चना की और अपने परिवार की सुख-समृद्धि, उन्नति तथा खुशहाली की मंगलकामना की। महिलाओं ने पीपल के वृक्ष की विधि-विधान से पूजा की। यह भी पढ़ें- हापुड़ : श्रद्घालुओं ने सोमवती अमावस्या पर लगाई आस्था की डुबकी महिलाओं द्वारा पूजा की विधि महिलाओं द्वारा वृक्ष पर सूत लपेटकर परिक्रमा की और परिवार के सदस्यों के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु तथा सुखमय जीवन की प्रार्थना की। नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के प्रमुख मंदिरों और पूजा स्थलों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली, जहां लोगों ने भजन-कीर्तन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। धार्मिक मान्यता है कि सोमवती अमावस्य...