बुलंदशहर, मई 31 -- माता अहिल्याबाई होल्कर जयंती नगर व क्षेत्र में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। उनके जीवन पर विचार गोष्ठी आयोजित कर शोभा यात्रा निकाली। लोकमाता माता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर पाल- बघेल समाज द्वारा नेहरू गंज स्थित दाताराम के आवास पर पूर्व पालिका अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने हवन में आहुतियां डालकर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दिलाया। शाम को विधायक संजय शर्मा, पालिकाध्यक्ष बृजेश गोयल ने शोभायात्रा का शुभारंभ माता होल्कर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। विधायक संजय शर्मा ने उनके शासनकाल को रामराज्य की संज्ञा देते हुए कहा कि माता अहिल्याबाई ने बिना भेदभाव के मंदिर, घाट, धर्मशालाएं और कुएं बनवाकर जनसेवा का आदर्श स्थापित किया। यह भी पढ़ें- अहिल्याबाई के आदर्श राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा साथ ही नारी शक्ति की आवाज को प्...