कन्नौज, अप्रैल 14 -- नगर के मोहल्ला पंडनटोला स्थित ठाकुरद्वारा मंदिर समिति की ओर से खाटू श्याम जी की मूर्ति स्थापना के उपलक्ष्य में मंगलवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा नगर भक्ति रस में सराबोर नजर आया। शोभायात्रा का शुभारंभ विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इसके बाद सजे-धजे रथ पर विराजमान खाटू श्याम जी की आकर्षक झांकी के साथ यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई विभिन्न धार्मिक स्थलों के रास्ते ठाकुरद्वारा मंदिर पहुंची। शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। मुख्य चौराहे पर चेयरमैन मोहसिन खान उर्फ जानू ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया और श्रद्धालुओं को फल वितरित किए। भजन-कीर्तन और जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। नगर की महिलाए...