सहारनपुर, नवम्बर 24 -- हिंद की चादर साहिब श्री गुरु तेग बहादुर महाराज व उनके शिष्यों भाई मतिदास, भाई सती दास व भाई दयाला का 350 वा शहीदी पर्व मंगलवार को श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस उपलक्ष्य मेंगुरुद्वारा कमेटी द्वारा विशेष समागम आयोजित किए जाएंगे। रेलवे रोड स्थित गुरुद्वारा साहिब में आयोजित हुई बैठक में कमेटी प्रधान सेठ कुलदीप कुमार ने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी व उनके शिष्यों भाई मतिदास जी, भाई सती दास जी व भाई दयाला जी ने हिंदू धर्म की रक्षा के लिए 350 वर्ष पूर्व दिल्ली के चांदनी चौक पर अपनी शहादत दी थी। सचिव गुरजोत सिंह सेठी ने बताया कि शहीदी पर्व पर 25 नवंबर को प्रात: काल नगर में प्रभात फेरी निकाली जाएगी। साथ ही रात को कीर्तन दरबार व कथा विचार कार्यक्रम आयोजित होगा जिसमें विश्व प्रसिद्ध योगाचार्य डा.दयाशंकर विद्यालंकार व ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.