श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई जन्माष्टमी
पिथौरागढ़, सितम्बर 4 -- प्रकाश पांडे, पिथौरागढ़। सीमांत में जन्माष्टमी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। मंदिरों और घरों में कान्हा के जन्मोत्सव की खुशी में कई कार्यक्रम किए गये। 'नंद घर आनंद भयो जय कन्हैयालाल की' जैसे भजन के स्वर घर-घर गूंजते रहे। शनिवार को नगर में सुबह से ही जन्माष्टमी को लेकर रौनक रही। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के भोग के लिए पकवान बनाए। मंदिरों में विधि विधान से दूध, शहद और गंगाजल से लड्डू गोपाल को स्नान कराकर उसे चरणामृत के रूप में प्रसाद ग्रहण किया गया। भगवान की आरती के बाद भोग लगाया गया। घरों से लेकर मंदिरों तक में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म और पूजन के बाद बधाई गीत गाए गए। यह भी पढ़ें- Champawat News: कृष्ण जन्माष्टमी पर मंदिरों में उमड़ी भीड़ लड्डू गोपाल को झूले में श्रद्धाभाव के साथ झुलाया गया। इधर धारचूला, मुनस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.