मुंगेर, मई 16 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। जमालपुर में शनिवार को वट सावित्री व्रत श्रद्धा, भक्ति और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। पति की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य की कामना को लेकर सुहागिन महिलाओं ने निर्जला उपवास रखकर विधि-विधान से वट वृक्ष की पूजा-अर्चना की। शहर के विभिन्न इलाकों सहित रेलवे के रामपुर, दौलतपुर, लोको एवं ईस्ट कॉलोनियों में स्थित बरगद के पेड़ों के नीचे सुबह से लेकर शाम तक महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह तड़के स्नान-ध्यान कर महिलाएं सोलह शृंगार कर थाली लेकर वट वृक्ष के पास पहुंचीं। पूजा के दौरान महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा की। इसके बाद कच्चा सूत लेकर वट वृक्ष की सात बार परिक्रमा की। यह भी पढ़ें- श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया वटसावित्री व्रत पूजा के दौरान महिलाओं ने सावित्री-सत्यवान की कथा श्रद्धापूर्वक सुनी। कथा ...