अयोध्या, मई 21 -- अयोध्या, संवाददाता। भव्य राम मंदिर निर्माण के बाद केवल धार्मिक पर्यटन ही नहीं बढ़ा है, बल्कि पूरी दुनिया में सनातन संस्कृति और प्रभु श्रीराम के प्रति लोगों का आकर्षण भी तेजी से बढ़ता दिखाई दे रहा है। देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु रामलला के दर्शन कर आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव कर रहे हैं। मंदिर परिसर में हर दिन ऐसा वातावरण देखने को मिलता है, जहां भक्ति, अनुशासन और श्रद्धा एक साथ जीवंत नजर आती है। रामलला के दरबार में केवल श्रद्धालु ही नहीं, बल्कि उनकी सुरक्षा में तैनात अधिकारी और जवान भी प्रभु राम की भक्ति में डूबे देखे जा सकते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें राम मंदिर की सुरक्षा में तैनात एसपी सुरक्षा अधिकारी बलरामाचारी दुबे परिसर के अपने ऑफिस में राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करते नजर आ ...