श्रद्धालु से मोबाइल व पर्स की छिनतई
देवघर, जून 7 -- देवघर। नगर थाना क्षेत्र स्थित जलसार चिल्ड्रेन पार्क के समीप शनिवार सुबह एक श्रद्धालु से मोबाइल फोन और पर्स की छिनतई हो गई। घटना सुबह करीब आठ बजे की बताई जा रही है। पीड़ित श्रद्धालु ने मामले की शिकायत नगर थाना में दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार, बिहार के गया जिले के रहने वाले श्रद्धालु दिनेश आनंद बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए देवघर आए थे। शनिवार सुबह जलसार चिल्ड्रेन पार्क के पास पहुंचने के दौरान अज्ञात बदमाशों ने उनके हाथ से मोबाइल फोन और पर्स छीन लिया तथा मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने शोर मचाया और आसपास मौजूद लोगों से मदद की गुहार लगाई, लेकिन तब तक बदमाश वहां से भाग चुके थे। पीड़ित ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि छीने गए पर्स में करीब सात से आठ हजार रुपये नकद थे। इसके अलावा उनका मोबाइल फोन भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.