मथुरा, मई 13 -- वृंदावन, पंचकोसीय परिक्रमा देने के दौरान सोमवार की देर रात मुंबई की श्रद्धालु बालिका को दर्शन कराने के बहाने साधुवेशधारी ने छेड़छाड़ कर दी। बालिका द्वारा साधु की करतूत बताई गई तो परिजनों ने उसकी धुनाई कर पुलिस के सुपुर्द कर तहरीर दी। मंगलवार को तहरीर पर साधुवेशधारी के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया। दो दिन पूर्व मुंबई से एक परिवार मंदिरों के दर्शन करने आया था। सोमवार की रात को श्रद्धालु परिक्रमा दे रहे थे। आरोप है कि मैत्री घर विधवा आश्रम के पास कृष्ण हरिदास बाबा ने उनको रोक लिया और ठाकुरजी के विशेष दर्शन कराने का झांसा देकर 10 वर्षीय बालिका को कुटिया के अंदर ले गया। आरोप है कि कुटिया के अंदर बाबा ने बालिका के साथ छेड़छाड़ व दुष्कर्म का प्रयास किया। कुटिया के पास गौशाला चलाने वाले दीनदयाल बाबा को संदेह हुआ तो वह कुटिया के अंदर ...