गोपालगंज, जनवरी 23 -- थावे। एक संवाददाता गुप्त नवरात्र के अवसर पर शुक्रवार को थावे दुर्गा मंदिर में सासामुसा निवासी व आरा मशीन संचालक ध्रुप प्रसाद ने परिवार के साथ मां दुर्गा को चांदी की छतरी भेंट की। उन्होंने श्रद्धा एवं भक्ति भाव से मां की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। इस अवसर पर मंदिर न्यास समिति के प्रबंधक अमरेंद्र दुबे, रेखा देवी, सोनू कुमार, चंदन कुमार, प्रिंस कुमार आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...