अयोध्या, अप्रैल 30 -- अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में राममंदिर के पास राम पथ पर एक श्रद्धालु को मारते पीटते वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में कोतवाल ने पीड़ित की तरफ से शिकायत न मिलने की बात कही है। फिलहाल मामले को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।मारपीट में भाजपा के एक मंडल पदाधिकारी के शामिल होने की बात कही जा रही है। जानकारी के मुताबिक छोटी देवकाली के समीप एक दुकान में जलेबी खाने के दौरान श्रद्धालुओं से एक स्थानीय व्यक्ति का विवाद का मामला सामने आया है। आरोप- प्रत्यारोप इस कदर बढ़ा की बात मारपीट तक आ गई। वीडियो में दो लोग लाठी लेकर श्रद्धालुओं को मारते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह भी पढ़ें- रामनगरी में श्रद्धालु पर लाठियों से हमला, वीडियो वायरल -भाजपा पदाधिकारी का नाम आया सामने कुछ मिनट चले हंगामा के बाद मामला शांत हुआ। इसके बाद श्रद्धालु वी...