गोपालगंज, अप्रैल 25 -- थावे। थावे दुर्गा मंदिर में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से आए श्रद्धालु की सोने-हीरे की अंगूठी गायब होने के मामले में गोरखपुर निवासी अभिषेक जायसवाल ने थाने में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में उन्होंने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे थे। प्रसाद लेकर मंदिर में प्रवेश करने के दौरान मोबाइल निकालते समय उनकी अंगूठी गिर गई। सीसीटीवी कैमरों में दो लोग संदिग्ध रूप से दिखाई दे रहे हैं। थानाध्यक्ष विभा कुमारी ने बताया कि पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज को हर एंगल से खंगाला जा रहा है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...