देवघर, अगस्त 4 -- देवघर, प्रतिनिधि। राजकीय श्रावणी मेला के दौरान बाबा वैद्यनाथ मंदिर में जलार्पण करने पहुंचे एक श्रद्धालु की अचानक तबीयत बिगड़ गई। जानकारी स्वास्थ्यकर्मियों व आपातकालीन चिकित्सा दल को होने पर तत्काल टोटो एम्बुलेंस के माध्यम से सदर अस्पताल पहुंचाया, डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद वार्ड में भर्ती कर लिया। बीमार श्रद्धालु की पहचान पटना जिले के दानापुर स्थित राजेंद्र नगर निवासी पिंटू कुमार शर्मा के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वह बाबा वैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर रहे थे। उसी दौरान अचानक चक्कर आने के साथ तबीयत बिगड़ने लगी। आसपास मौजूद सुरक्षा कर्मियों और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तत्काल स्थिति संभालते हुए टोटो एंबुलेंस से सदर अस्पताल भेजा। यह भी पढ़ें- पहली सोमवारी पर श्रद्धालुओं की सेवा कर रेड क्रॉस ने निभाया सेवा धर...