श्रद्धालु की कार से पर्स और नगदी चोरी
मिर्जापुर, जून 21 -- विंध्याचल। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के पुरानी वीआईपी रोड स्थित गेट नंबर एक के पास खड़ी श्रद्धालु की कार से नगदी चोरी हो गया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। प्रतापगढ़ के आसपुर देवसरा के सोनपुरा निवासी जितेंद्र विश्वकर्मा अपने परिवार के साथ शनिवार को विंध्याचल दर्शन पूजन करने आए। अपनी कार पुरानी वीआईपी मार्ग गेट नंबर-1 के पास स्टैंड में खड़ी की। उसके बाद परिवार संग दर्शन करने चले गए। वापस लौटे तो उनकी कार का लॉक टूटा और पर्स, 51 सौ रुपये गायब थे। पीड़ित का आरोप हैकि घटना की जानकारी स्टैंड संचालक को देने पर उसने चोरी की जिम्मेदारी से इन्कार कर दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.