वाराणसी, मार्च 1 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हिदायत दी है कि विश्वनाथ धाम समेत अन्य धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं के साथ सद्व्यवहार हो। किसी के साथ दुर्व्यवहार की शिकायत नहीं आनी चाहिए। धाम में लगातार हो रही दुर्व्यवहार की घटनाओं को संज्ञान लेते हुए उन्होंने यह निर्देश रविवार को सर्किट हाउस में अफसरों संग बैठक में दिया। दो दिवसीय दौरे पर आए मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की समीक्षा के दौरान कहा कि धार्मिक संस्थाएं पैसा कमाने का जरिया नहीं बल्कि श्रद्धा का स्थल हैं। विश्वनाथ धाम में दुकानों तक श्रद्धालुओं की पहुंच सुनिश्चित करने के साथ ही सामग्रियों का रेट वाजिब रखा जाए। घाटों और मंदिरों के पास निर्माण कार्यों के दौरान ऐतिहासिक धरोहर का हर हाल में संरक्षण किया जाए। वहीं मैनपावर बढ़ाकर मणिकर्...