गोपालगंज, मार्च 21 -- थावे। एक संवाददाता डीएम के आदेश पर थावे प्रखंड के रहषु भगत मंदिर परिसर में प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सात दुकानों को हटवा दिया। यह कार्रवाई बीडीओ अजय प्रकाश राय एवं टीओपी प्रभारी धीरज कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल की मौजूदगी में की गई। बताया जाता है कि रहसु भगत मंदिर परिसर में प्रसाद खरीदने को लेकर श्रद्धालुओं और दुकानदारों के बीच मारपीट की घटना हुई थी। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम पवन कुमार सिन्हा ने संबंधित दुकानों को हटाने तथा आरोपित दुकानदारों की गिरफ्तारी का आदेश दिया था। डीएम के निर्देश के बाद प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर मोहित साह, राघव साह, लक्ष्मण साह, अमित साह तथा सोनू मांझी की दुकानों सहित कुल सात दुकानों को तत्काल हटवा दिया। वहीं, मारपीट में शामिल दुकानदारों की गिरफ्तारी के लिए थानाध्यक्ष व...